
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे /
महाबीर सामुदायिक केंद्र एन. आई. टी. 2, फरीदाबाद में ‘फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ’ के तत्वावधान में दो दिवसीय “25वीं रजत जयंती – जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता” का आज सफलता पूर्वक संपन्न हुई .
“फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के लगभग 300 खिलाडियों ने भाग लिया . इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी को आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.
इस अवसर “फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ” के जिला अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल एवं हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के श्री अनिल गुप्ता उपस्थित थे.
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ड्रैगन मार्शल आर्ट्स अकादमी की टीम, द्वितीय स्थान पर फरीदाबाद किकबॉक्सिंग अकादमी एवं तृतीय स्थान पर योगेंदर मार्शल आर्ट्स अकादमी की टीम रही.
फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाडियों को आगामी राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा.
इस अवसर किकबॉक्सिंग रेफ़री में श्री अरविन्द शेरवालिया, श्री जसवन्त सिंह, श्री सुधीर, श्री रितेश गुलिया, शिवानी गुप्ता, प्रिया वर्मा, श्री राम भंडारी, श्री लक्ष्मण दास, श्री सचिन, श्री बलविंदर, एवं श्री मनीष कुमार उपस्थित थी.