
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में आज कई अहम मुद्दों उठे। पदाधिकारियों ने जहां किसानों की फसल व बढ़े टोल टैक्स पर चिंता जताई। वहीं स्थानीय मुद्दों को भी पदाधिकारियों ने गंभीरता से उठाया। सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस मासिक बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक का संचालन जिला संगठन महासचिव अशोक रावल ने किया।
बैठक में सर्वप्रथम कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव रही पूर्व मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता जगत सिंह नागर ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा। जब तक कार्यकर्ताओं में जोश नहीं आएगा। वहीं फतेह सिंह डांगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।
संगठन सचिव बाबूलाल रवि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर मंच पर किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े वर्ग की आवाज उठा रही है।
जिला सचिव मोहन तेवतिया, राहुल नागर ने कहा कि आज क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। जो भाजपा की सरकार ने जनता से वायदे किए थे वह एक भी पूरा नहीं कर पा रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश ढींगड़ा ने कहा कि फरीदाबाद में थोड़ी सी सडक़ रिपयेरिंग के नाम पर पूरा शहर जाम के झाम में फंस जाता है। पिछले दिनों से बाटा पुल की रिपयेरिंग की जा रही है। जिसका खामियाजा स्कूल छात्रों से लेकर, श्रमिकों व आम जन को भुगतना पड़ रहा है।
जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव ने कहा कि गर्मी का मौसम आने से पूर्व ही एनआईटी क्षेत्र में पेयजल संकट शुरू हो गया है। कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है, जो कुछ इलाकों में सीवरयुक्त पीने का पानी दिया जा रहा है, जिससे शहर के लोग पीलिया, डायरिया की चपेट में आ रहे है।
पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट अनुज शर्मा व मोहसिन खान ने कहा कि मण्डियों में फसल बेचने जा रहे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, पास बनाने के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। किसान एक से दो दिनों तक मण्डी के गेट पर खड़ा रहता है, उसके बाद कहीं जाता फसल खरीदी जा रही है, तो उसमें भी नमी आदि बताकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रोग्राम आयोजित करें और स्थानीय जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम करें, ताकि पार्टी ग्रास रूट पर मजबूत हो सकें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी पदाधिकारियों की समस्या सुनने के बाद कहा कि सभी पदाधिकारियों ने जो अपनी-अपनी बात यहां बैठक में रखी है। उन सभी को कांग्रेस हाईमान को अवगत करवाया जाएगा, वहीं संबंधित समस्याओं को अधिकारियों को भेजकर निदान करवाने की बात लिखेंगे। अगर समस्याओं का हल नहीं हुआ बढ़े अधिकारियों से मिलकर अवगत करवाएगें।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से जूझ रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, युद्ध के आड़ में काला बाजारियों ने गैस सिलेण्डर व अन्य चीजों के दाम बढ़ा दिए है, जोकि गरीब इंसान परेशान है और पलायन को मजबूर हो रहा है। सरकार द्वारा पांच किलो के छोटे सिलेण्डर देने की बात कर रही है,मगर कही भी कुछ धरातल पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में वह जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मोहना, तिगांव, बल्लभगढ़, फतेहपुर बिलौच की मण्डिय़ों में जाकर दौरा करेगें और किसानों की समस्याओं को सुनेगें और अधिकारियों से निराकरण करवाएगें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कल सुबह मण्डी हाऊस से रन फॉर अम्बेडक़र, रन फॉर संविधान मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढक़र भाग लें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पदाधिकारियों को ब्लॉक व विधानसभा वाइज जो जिम्मेदारियां दी गई है, वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी के कार्यक्रम आयोजित करें ताकि पार्टी को मजबूती मिल सकें।
इस मासिक बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, अधिवक्ता जगत सिंह नागर, पूर्व कोर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, संगठन महासचिव अशोक रावल, डा. सौरभ शर्मा, मनोज अग्रवाल, वेद प्रकाश यादव, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, तिलक, बाबूलाल रवि, वीरेन्द्र यादव, मोहन तेवतिया, रामकुमार, दिनेश शर्मा, बिजेन्द्र त्रिपाठी, सुरेश बेनीवाल, अनुज शर्मा, फतेह सिंह डांगी, डा. आर.के. गोयल, डा. एच.पी. माहौर, सेवाराम वर्मा, अर्जुन सैनी, उमेश कौशिक, योगेश तंवर, सुनीता फागना, विकास फागना, प्रशांत कौशिक, नरेश गोयल, राहुल नागर, मोहन ढिल्लो, चुन्नू राजपूत, रामकुमार, बाबूलाल माहौर, नरेश शर्मा, प्रेम यादव, राजकुमार यादव, युद्धवीर झा, पीयूष सिंह, योगेश तंवर, हरिओम कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद थे।