
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी आज तीसरे दिन भी लगातार रहे हड़ताल पर नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारियों ने नीलम सिनेमा पर एकत्रित हो विशाल जुलूस निकालते हुए हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन कर बढ़ाया मनोबल।
हरियाणा अग्नि श्मन कर्मचारी यूनियन ने बीते कल सरकार द्वारा फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवीचन्द शर्मा व रणवीर को 30-30 लाख रुपए देने व हरियाणा कौशल रोज़गार निगम में नोकरी देने के प्रस्ताव को किया खारिज कहां पुलिस की तर्ज पर एक-एक करोड रुपए पक्की नौकरी एवं कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों का समाधान करे सरकार। कल रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित करके निर्णायक आन्दोलन की करेंगे घोषणा। यह ऐलान आज स्थानीय नेहरू ग्राउंड nh1 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया शास्त्री ने कहा कि फायर के कर्मचारी अकेले नहीं है उनके साथ प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी खड़े हैं सरकार ने यदि मांगों को मानने में देरी की तो प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन के मैदान में कूद जाएंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान दलीप व अनिल चंडालिया ने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी फायर के आंदोलन में उनके साथ हैं और फायर कर्मचारी को शहीद का दर्जा एवं उनकी सभी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन में साथ निभाएंगे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जो भी राजव्यापी आंदोलन का ऐलान करेगा नगर निगम फरीदाबाद का एक-एक कर्मचारी उसे आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोकेगा।
आज की तीसरे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता फायर विभाग के नेता राकेश शर्मा व मेघश्याम ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया।
हड़ताली कर्मचारियों को फायर विभाग के नेता विजयपाल राजेश शर्मा ड्राइवर यूनियन के प्रधान परसराम , महेश फोगाट बेलदार यूनियन के प्रधान हेमवती नंदन सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया वाटर सप्लाई यूनियन के सचिव राम रतन कर्दम सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान श्री नंद ढाकोलिया रघुवीर चौटाला, सुदेश जैनवाल,सुरेश मैलांडे हरि सिंह खंडिया महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी राजपति सहित दर्जनों नेताओं ने भी संबोधित किया