
Oplus_16908288
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा अभासिस अभ्यास अभ्यास एंटरप्राइजेज के सहयोग से करियर ओरिएंटेशन एवं प्ले
समेंट सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विशेष रूप से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का मुख्य फोकस विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता (Employability Skills) को बढ़ाना और उन्हें वास्तविक जीवन की करियर चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।
प्राइवेट सेक्टर प्लेसमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थियों को एचआर, आईटी, सोशल मीडिया, पब्लिक रिलेशंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, पार्टनर कंपनियों में प्लेसमेंट सहायता और CSR पहल के तहत इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स के विकास पर भी जोर दिया गया।
इसी के साथ, गवर्नमेंट सेक्टर कोचिंग प्रोग्राम के अंतर्गत बैंकिंग, एसएससी, रेलवे और पुलिस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं सरकारी नौकरियों में चयन के आश्वासन ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बना दिया।
यह कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सुश्री ट्विंकल (ATPO) का विशेष सहयोग रहा तथा श्री नीरज मलिक और डॉ. अंजूषा श्रीवास्तव (इवेंट कोऑर्डिनेटर्स) द्वारा सफल समन्वय किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्षों (HODs) की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्लेसमेंट सेल सभी विभागाध्यक्षों का उनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके समर्थन से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सेमिनार का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को सही करियर विकल्प चुनने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया
