
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग नई दिल्ली के हरियाणा चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर उमेश भाटी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और साथियों का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ा दायित्व है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन शैलेश गर्ग, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राम किशन, ने उमेश भाटी का जोरदार स्वागत करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।
राष्ट्रीय चेयरमैन शैलेश गर्ग, और राष्ट्रीय सचिव डॉ. राम किशन ने उमेश भाटी को हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा। हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य यहीं है कि हम अपना दायरा बढ़ाकर समाज को जागरूक करते हुए पर्यावरण मित्र बनाने का काम करे । इसी दिशा में हमने आज बहुत बड़ी जिम्मेदारी उमेश भाटी के हाथों में सौंपी है। उन्होंने कहा कि कोई भी आम नागरिक हमारे टोल फ्री नम्बर 18002028509 से हमारे साथ जुड़ सकता है।
उमेश भाटी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुका है। बढ़ता प्रदूषण, घटते जल स्रोत और बदलता जलवायु संतुलन समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता हरियाणा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा, ताकि आम नागरिक पर्यावरण के महत्व को समझे और उसकी रक्षा में अपनी भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद उनका गृह क्षेत्र है ऐसे में सबसे पहले वह पर्यावरण को लेकर ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे।
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में आयोग की ओर से कई महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी। पूरे हरियाणा में टीम गठित की जाएगी। उमेश भाटी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाना, स्कूलों और कॉलेजों में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देना, जल संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम चलाना और प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति देना शामिल है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
इस मौके पर जिला प्रमुख अधिकारी मनीष (फरीदाबाद), राज कुमार गर्ग (गाजियाबाद, यूपी), देशराज चौधरी (पलवल) कमल प्रताप सिंह भाटी, गौरी शंकर, एडवोकेट अनिल शर्मा, जयपाल नंबरदार सहित मास्टर लाखन सिंह, गगन सिसौदिया, कैलाश भाटी, रश्मी भाटी, विजय भाटी, उज्जवल रॉय, कल्पना भाटी, पुनीत भाटी और मोनिका भाटी उपस्थित रहे।