
फरीदाबाद: मानव रचना ने मानव रचना नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट MRNAT 2026 के फेज़ 2 के लिए आवेदन ले रहा है। यह परीक्षा मानव रचना के दो विश्वविद्यालयों— मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) और मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू) — में 100 से अधिक अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
एमआरआईआईआरएस को NAAC A++ ग्रेड मिला है, यह भारत की शीर्ष 100 निजी विश्वविद्यालयों में शामिल है और QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में शामिल होने वाली भारत की सिर्फ 54 यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। वहीं एमआरयू को क्यूएस आई-गेज डायमंड रेटिंग मिली है और इसके स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को प्लेटिनम रेटिंग दी गई है। इन विश्वविद्यालयों में 25 से अधिक डोमेन और 15 स्कूलों के तहत कई प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जिनका ध्यान इंडस्ट्री से जुड़े और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा पर है।
इस वर्ष MRNAT के माध्यम से कई नए और आधुनिक प्रोग्राम में प्रवेश मिलेगा, जैसे:
बी.टेक इन साइबर फिजिकल सिस्टम्स , बीबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एम.एससी. फिजिक्स (क्वांटम कंप्यूटिंग), बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस, बीसीए ग्लोबल ड्यूल डिग्री और बी.डिज़ाइन ग्लोबल ड्यूल डिग्री (नाबा, इटली के साथ)
MRNAT में प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) है और दूसरा वैल्यू एंड विज़न राउंड (वीवीआर)। सीबीटी में छात्रों का सामान्य टेस्ट होता है, जबकि वीवीआर में उनकी सोच, जागरूकता और करियर के लक्ष्यों को समझा जाता है। इससे छात्रों का चयन अधिक व्यापक तरीके से किया जाता है।
इस बारे में मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की सीनियर डायरेक्टर (एडमिशन, आउटरीच एंड स्टूडेंट फैसिलिटेशन) डॉ. कनुप्रिया शेखर ने कहा, “मानव रचना में हमारा मानना है कि योग्य छात्रों को सही सहयोग मिलना चाहिए। MRNAT सिर्फ अंकों के आधार पर नहीं बल्कि छात्रों की क्षमता को पहचानने के लिए बनाया गया है। यह छात्रों को भविष्य की इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पढ़ाई करने का अच्छा अवसर देता है।”
MRNAT के माध्यम से छात्रों को मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलती है। पिछले वर्षों में लगभग 25–30% छात्रों को इस परीक्षा के माध्यम से स्कॉलरशिप मिली। उत्कर्ष और उत्तम जैसी योजनाओं के तहत छात्रों को 100% तक ट्यूशन फीस में छूट मिल सकती है, जो पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन पर जारी रहती है।
यह परीक्षा देशभर में 19 राज्यों के 30 से अधिक टेस्ट सेंटर पर आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों को आसानी से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट निर्धारित सेंटर पर होगा, जबकि वैल्यू एंड विज़न राउंड ऑनलाइन और कैंपस दोनों तरीकों से आयोजित किया जाएगा।
MRNAT 2026 फेज-2 के लिए आवेदन 21 अप्रैल 2026 (रात 11:55 बजे) तक खुले रहेंगे। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी और 23 अप्रैल 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन पूरा करें ताकि एडमिशन और स्कॉलरशिप दोनों के लिए पात्र बन सकें।
छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
https://apply.manavrachna.edu.in/
किसी भी सहायता के लिए छात्र 0129-4259000 पर संपर्क कर सकते हैं।
MRNAT के स्कोर एमआरआईआईआरएस और एमआरयू दोनों में मान्य हैं, जिससे मानव रचना के सभी संस्थानों में पारदर्शी और मेरिट के आधार पर एडमिशन प्रक्रिया सुनिश्चित होती है।