
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह को यमुना रक्षक दल के मूल सिद्धांत- यमुनाजी की अविरलता व निर्मलता, गौ संरक्षण व संवर्धन तथा बुज़ुर्गों का सम्मान के साथ-साथ सनातन धर्म-संस्कृति एवं संस्कारों के पुनर्स्थापना व उत्थान लिए समर्पित एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए “गौ सेवा सम्मान” से अलंकृत किया गया। डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा श्री राधामोहन जी गौशाला, चौमुहाँ-वृन्दावन के संचालक परम संत जयकृष्ण दास महाराज के कर कमलों से प्रदान किया गया।
संत जयकृष्ण दास महाराज अपने वक्तव्य में बोले कि डॉ.आर एन सिंह यमुना जी अविरलता तथा निर्मलता हेतु अलख जगाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं।
डॉ.आर एन सिंह यमुना रक्षक दल के द्वारा विकसित तथा संचालित बुन्देलखण्ड के गौ-अभ्यारण्य एवं चौमुहाँ-वृन्दावन स्थित श्री राधा मोहन जी गौशाला के गौ वंशों के प्रति अटूट सेवा भाव रखते हैं। ये जन चेतना अभियान के माध्यम से जन सहभागिता को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
डॉ.आर एन सिंह के इस उपलब्धि पर भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी, अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के अध्यक्ष एस के सिंह, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राव नारायण सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव पं. के बी दुबे सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामना दिए हैं।
