
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / लायंस क्लब जनपद 321A1 के रीजन 4 की कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । कॉन्फ्रेंस में फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली तथा सोहना से रीजन4 में आने वाले 14 लायन्स क्लबों के प्रधान, सचिव तथा कैशियर एवं अन्य लायन्स नेताओं ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस का आयोजन रीजन चेयरपर्सन लायन अनिल मेहता द्वारा किया गया। मंच का सफल संचालन लायन आरके. चिलाना और लायन डॉक्टर सुनील शर्मा ने किया।
कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य तिथि लायंस क्लब गवर्नर लायन ओंकार सिंह रेनू ने विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी जिन्होंने समाज के लिए उत्कर्ष कार्य किया है, को सम्मानित करते हुए कहा कि लायंस क्लब का मकसद समाज के उन लोगों तक पहुंचना है जो
किसी कारणवश मजबूर और बेसरा हैं। यही हमारा मकसद है। उन्होंने सभी क्लबों
के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जीवन में इसी तरह के कार्य करते रहे। उन्होंने सभी सम्मान पाने वाले सदस्यों का होंसला भी बढ़ाया।
सम्मानित अतिथि के रूप में लायन तेजपाल सिंह उपस्थित रहे । कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन पूर्व जिला गवर्नर लायन अनिल अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष
लायन आर.सी. खंडेलवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया । लायन अनिल मेहता ने सभी 14 क्लबों के लोगों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी क्लबों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया । मुख्य वक्ता श्री तेजपाल सिंह ने कहा कि लायंस क्लब समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए सदैव तत्परता से सेवा के लिए खड़ा रहता है। इसके लिए उन्होंने सभी लायन सदस्यों को बढ़-चढ़कर संत समाज कल्याण की सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया । धन्यवाद
ललित मोहन ने प्रस्तुत किया।