
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण का एक विराट आंदोलन है।” उन्होंने कहा कि यह पार्टी उन महान विभूतियों के त्याग और तपस्या का परिणाम है, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठनात्मक अनुशासन के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन गई है। पंकज पूजन रामपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाज के सभी वर्गों महिला, युवा, किसान, गरीब सबको सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं। लगातार तीसरी बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का साँझा सपना है, जिसे साकार करने के लिए हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन और गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा फरीदाबाद द्वारा एक भव्य, प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि राष्ट्र सेवा, संगठनात्मक शक्ति और विचारधारा के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण भी बना।
इस अवसर पर जनसंघ काल से पार्टी की सेवा में समर्पित वरिष्ठ नेताओ शेर सिंह भाटिया, मूलचंद मित्तल, हरिकिशन चौहान एवं सुरेन्द्र गोगिया ने व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, जिला महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता, पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट किया। कार्यक्रम में जनसंघ काल से पार्टी की सेवा में समर्पित वरिष्ठ नेताओ शेर सिंह भाटिया, मूलचंद मित्तल, हरिकिशन चौहान एवं पार्टी प्रचार में लगने वाले सुरेन्द्र गोगिया जी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया, जो संगठन के प्रति उनके दशकों के समर्पण और योगदान का प्रतीक था। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण किया गया । श्री पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फ़रीदाबाद के सभी 877 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और अपने घरों और कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया । इस कार्यक्रम में लोकसभा कॉर्डिनेटर कर्मबीर यादव, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, हरेन्द्र भड़ाना, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ,धर्मवीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, तरनजीत भाटिया, मनीष छोंकर, डॉ.अनुराधा डीगवाल, सुनील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान,जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, अरुणिमा सिंह, ओमदत्त शर्मा, डॉ.आर.एन सिंह, पूर्व महामंत्री मनोज वशिष्ठ, पार्षद कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, अनिल नागर, अजय बैंसला, मुकेश अग्रवाल, विनोद भाटी, हरी किशन गीरोटी, गजेन्द्र लाला,नरेश नम्बरदार, मोर्चो के जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, गौरव चौहान, राजू ठाकुर, फहीम अहमद, सचिन ठाकुर, बीएलए 1 फरीदाबाद मनीष राघव, सुरजीत अधाना, रोहित भाटिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, मोदी नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ता राष्ट्र — विपुल गोयल
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि 6, अप्रैल- 1980 को स्थापित भाजपा आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। यह पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर चलती है, जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हर कठिन परिस्थिति में पार्टी को मजबूत किया है। 1984 में मात्र 2 सीटों से शुरू हुआ सफर आज ऐतिहासिक बहुमत तक पहुंचा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के इस पावन यज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व मंच पर अग्रणी भूमिका निभाने वाला राष्ट्र बन चुका है।
‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों से सशक्त हो रहा भारत — राजेश नागर
खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की विचारधारा ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र पर आधारित है। उन्होंने बताया कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकारें महिला, युवा, किसान और गरीब—सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास के कारण ही भाजपा बनी है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : प्रवीण बतरा जोशी
जिला महापौर प्रवीण बतरा जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और विश्वास के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा का हर कार्यकर्त्ता राष्ट्र प्रथम और पार्टी द्वितीय के मन्त्र के साथ कार्य करता है जिसके कारण ही आज विश्व में देख व भाजपा का नाम हो रहा है । इसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी कार्य कर रहे हैं ।
भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत साधना है : मूलचंद मित्तल
वरिष्ठ नेताओं पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल और शेरसिंह भाटिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत साधना है। उन्होंने संगठन की विचारधारा, अनुशासन और सेवा भावना को इसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया और सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण के साथ समाज सेवा में निरंतर जुटे रहने का आह्वान किया। यह स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प का प्रेरणादायी प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर विचारधारा से समझौता न करने, संगठन के अनुशासन का पालन करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, घर-घर संपर्क बढ़ाने और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा करने पर जोर दिया गया। साथ ही, पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास से सीख लेकर आगे बढ़ने, नेतृत्व के प्रति सम्मान बनाए रखने और सीमित संसाधनों में बेहतर प्रबंधन के माध्यम से अधिकतम परिणाम प्राप्त करने की प्रेरणा दी गई।