
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे /
1857 की क्रांति के महानायक और बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह की 203वीं जयंती के अवसर पर विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह पार्क स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह महल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि राजा नाहर सिंह 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ साहस और वीरता के साथ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह का बलिदान देशभक्ति, साहस और त्याग की अमर गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
इस उपलक्ष्य में महल परिसर में आयोजित हवन कार्यक्रम में भी अनेक लोगों ने भाग लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर अखिल भारतीय जाट महासभा बल्लभगढ़ के प्रधान सुभाष चौधरी, रिछपाल लांबा, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, नरवीर तेवतिया, संदीप चौधरी, लखन बेनीवाल, प्रेम खट्टर, दयाचंद यादव,
उदयवीर गिल,स्वराज भाटी,सुषमा यादव,भगवानदास गोयल,मनोज गोयल,पार्षद महेश गोयल,पार्षद रवि भगत, पार्षद सोनू वैष्णव,पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज,पूर्व पार्षद अवतार सारंग,मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला, मार्किट कमेटी चेयरमैन मोहना संदीप टोंगर,कौशल शर्मा,आनंदपाल राठी,सुंदर आजाद,भवानी,सरपंच रवींद्र बांकुरा,प्रमोद राणा,जोगेंद्र रावत,महावीर सैनी,आजाद चिकारा, सचिन गर्ग, डॉ गिर्राज सिंह,गौरव विरमानी,विपिन त्यागी सहित इलाके के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।