
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित चन्द्रिका प्रसाद सामुदायिक भवन, मुजेसर में लगभग 14 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आजाद नगर से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। लोगों की मांग पर विधायक ने आजाद नगर में एक सामुदायिक भवन तथा प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की घोषणा की, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के नेतृत्व में हरियाणा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी सरकार द्वारा विकास कार्यों का पिटारा खोला गया है। लगातार विकास के कार्य चले हुए हैं । उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के किसी भी एरिया में पीने के पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर पार्षद रवि भगत, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मथारू, पूर्व पार्षद जगत भूरा सहित गांव मुजेसर और आजाद नगर के अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।