
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) फरीदाबाद द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर फरीदाबाद में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके केबीनेट मंत्री विपुल गोयल,महापौर प्रवीण जोशी,पार्षद शैफाली सिंगला, सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान),मंदिर के उपप्रधान सतपाल चौधरी,अजय चौघरी,सचिव अनिल गुप्ता एडवोकेट, चरण सिंह सैनी प्रधान आरडब्लूए महावीर नगरयोगेश चावला सचिव,कृष्णदत्त शर्मा,सोनू शर्मा,अनिल वर्मा,धीरज वधवा,पिन्टू सैनी,राजेश तनेजा,प्रेमवीर सिंह,कमल नंन्द्राजोग,पंडित धीरज त्रिपाठी,खूब सिंह सैनी,टीटू मटके वाला,रमेश मेहता, किशोर तनेजा ,हिमांशु शर्मा महिला मंडल एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हनुमान जी के सामने माथा टेककर उनसे आर्शीवाद लिया।
मंदिर में हनुमान जी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया एवं सुंदरकांड का पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि कि पवनपुत्र हनुमान कहें या मारुति नंदन, संकटमोचन हनुमान हर किसी परिस्थिति में अपने भक्तों के संकट हर लेते हैं। संकट मोचन के नाम से प्रसिद्ध भगवान हनुमान जी सबसे लोकप्रिय अवतार रहे है. भगवान शिव के वरदान की वजह से उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता है।
श्रीमति प्रवीण जोशी कहा कि हनुमान जी बल, बुद्धि, युक्ति, ज्ञान में सबसे अव्वल थे। हनुमान जी ने कई राक्षषों का वध कर उनके आतंक से कई ग्राम वासियों को भय मुक्त किया. भगवान सूर्यदेव का अहंकार तोडऩे के लिए उन्होंने फल समझकर उनको अपने अपने पेट में धारण कर लिया और भगवान शिव के आग्रह करने पर सूर्यदेव को मुक्त किया.
टोनी पहलवान ने कहा कि हनुमान जी को सभी देवी देवताओं से अनेक वरदान प्राप्त थे जिससे वो जग कल्याण में भगवान राम की सहायता करने में सक्षम हो गए थे. उन्होंने महाज्ञानी रावण के साथ युद्ध में भगवान राम की सहायता कर उनका विजय पथ सुगम कर दिया.