
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं काचयन प्रतिष्ठित एआईसीटीई सरस्वती छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हुआ है, जिसके तहत उन्हें उच्च शिक्षा के लिए ₹25,000 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान का नाम रोशन हुआ है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरणा मिली है।
चेयरमैन श्री देवेंद्र गुप्ता, महासचिव एडवोकेट दिनेश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. संजीव
कुमार गुप्ता तथा इंचार्ज विंग-1 डॉ. सचिन गर्ग के मार्गदर्शन में संस्थान निरंतर
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहयोग
प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस योजना के अंतर्गत बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा
शिवानी राठौर और बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नैन्सी पांचाल का चयन हुआ है
तथा उन्हें ₹25,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति राशि सफलतापूर्वक प्रदान कर दी गई
है। उनकी यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति
प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन एवं संकाय सदस्यों ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई दी
इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए और उन्हें भविष्य में भी प्रेरित किया।
संस्थान ऐसे अवसरों के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने और उनके
उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
