
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ द्वारा “वित्तीय साक्षरता, महिला
समृद्धि एवं विश्व उपभोक्ता अधिकार” विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व
उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य
विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, उपभोक्ता अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण
के प्रति जागरूकता फैलाना था।
यह कार्यक्रम अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष
श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता तथा कॉलेज के
प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 16 मार्च 2026 को ऑनलाइन मोड में आयोजित
की गई। इस प्रतियोगिता के लिए कुल 254 प्रतिभागियों ने
पंजीकरण कराया, जिनमें से 150 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रश्नोत्तरी में भाग
लिया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य
विद्यार्थियों के बीच वित्तीय प्रबंधन, उपभोक्ता संरक्षण तथा आर्थिक विकास में
महिलाओं की भूमिका के बारे में ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाना था।
नकद पुरस्कार विजेता :—
प्रथम पुरस्कार (₹1100): भूमिका (बी.कॉम. तृतीय वर्ष), फतेह चंद कॉलेज फॉर
विमेन, हिसार, हरियाणा
द्वितीय पुरस्कार (₹700): आदित्य (एमबीए), स्वामी विवेकानंद सुभारती
विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश
तृतीय पुरस्कार (₹500): चाहत (एमबीए), जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड
टेक्नोलॉजी, फरीदाबाद, हरियाणा
इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. डिंपल (कंज्यूमर अवेयरनेस क्लब) तथा
समन्वयक श्रीमती पूजा थीं। कार्यक्रम का सफल आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ.
शोभना गोयल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों डॉ.
रेखा सैन, डॉ. परवीन गुप्ता, सुश्री नेहा तथा सुश्री श्रुति का महत्वपूर्ण योगदान
रहा। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ और यह विद्यार्थियों के बीच
वित्तीय साक्षरता, उपभोक्ता जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने
की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
