
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सामाजिक सेवा में अग्रणी ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था ने अपने हेड ऑफिस में बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस नेक पहल से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को फ्री हेल्थ चेकअप का लाभ मिला, जो शहर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मिसाल साबित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश चेची डीएसपी(जीआरपी) ने संस्था की इस सराहनीय कोशिश की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “ऐसी पहलें समाज को मजबूत बनाती हैं और अपराध नियंत्रण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी है। ह्यूमन लीगल ऐड संस्था का यह प्रयास प्रशंसनीय है।” राजेश चेची डीएसपी(जीआरपी) साहब ने शिविर का शुभारंभ कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों और गरीब परिवारों ने इसका जमकर लाभ उठाया। अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महासचिव राधिका बहल, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार,हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज राजपूत,सचिव जया जायसवाल,सहसचिव शालिका, सहित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों की सक्रियता से सैकड़ों लोगों को फ्री हेल्थ चेकअप का लाभ मिला।यह आयोजन संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक कल्याण पर जोर देती है।ऐसी पहलों से फरीदाबाद जैसे शहर में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
संस्था ने भविष्य में और ऐसे शिविर आयोजित करने का वादा किया है।
