
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिवस का आयोजन उत्साह और सेवा भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर एन.एस.एस के स्वयंसेवक राहुल कॉलोनी पहुँचे। उल्लेखनीय है कि राहुल कॉलोनी को डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की एन.एस.एस इकाई द्वारा अपनाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक राहुल कॉलोनी के सरकारी विद्यालय में गए, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे संवाद किया। स्वयंसेवकों ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया तथा उनके साथ शिक्षा से जुड़ी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर बच्चों को पेंसिल किट भी वितरित की गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
यह समस्त गतिविधियाँ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं। साथ ही एन.एस.एस प्रोग्राम ऑफिसर (बॉयज़ यूनिट) डॉ. जितेंद्र ढुल सर तथा प्रोग्राम ऑफिसर कविता शर्मा मैम के सहयोग और मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ मिलकर पढ़ाई-लिखाई से संबंधित गतिविधियाँ भी कीं और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। बच्चों के साथ बिताया गया यह समय सभी स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रहा।
इस प्रकार एन.एस.एस शिविर के तृतीय दिवस का उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करना रहा।
