
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रोहतक स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स 2025-26 में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के छात्र कुणाल ने रजत पदक प्राप्त किया | कुणाल ने पेनकक सिलात(पुरुष) चैंपियनशिप में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता का एकलौता मैडल यूनिवर्सिटी व महाविद्यालय के लिए जीता | कुणाल ने यह मेडल 90-95 कि.ग्रा. भारवर्ग में 09-13 मार्च 2026 को रोहतक में चल रही प्रतियोगिता के दौरान हासिल किया |
महाविद्यालय पहुँचने पर छात्र का जोरदार स्वागत किया गया | महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार ने विजेता छात्र को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी | प्राचार्या ने बताया कि कुणाल बीबीए तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है और काफी मेहनती है | उन्होंने इस सफतलता का श्रेय छात्र को दिया और भविष्य में होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक उमेश कुमार भी मौजूद रहे | उमेश कुमार ने बताया कि कुणाल पलवल के गदपुरी गाँव से आता है व उसके पिता सुरजीत सिंह एक किसान हैं | कुणाल के परिवारजनों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाइयाँ उमेश कुमार व शिक्षकों द्वारा दी गई |
