
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के गणित विभाग द्वारा
बी.एससी. (ऑनर्स) गणित एवं एम.एससी. (गणित) के विद्यार्थियों के लिए
“भारतीय ज्ञान प्रणाली और नई शिक्षा नीति 2020” विषय पर एक व्याख्यान का
आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी.एड. बिल्डिंग के स्मार्ट रूम में
आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज), श्री दिनेश गुप्ता (महासचिव, अग्रवाल कॉलेज) और कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री जया शर्मा (सहायक प्रोफेसर, अग्रवाल कॉलेज
ऑफ एजुकेशन) रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा की
महत्ता, शिक्षा में उसके योगदान तथा नई शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान
प्रणाली को शामिल किए जाने के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने
विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों,
वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समग्र शिक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाती है।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने इस प्रकार के शैक्षणिक
कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि
होती है और वे नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वक्ता से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर
अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस व्याख्यान का कुल 37 विद्यार्थियों ने लाभ उठाया।इस अवसर पर गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया अरोड़ा ने विद्यार्थियों को ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणित विभाग के समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
