
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रशिक्षण केन्द्र युवाओं की ऐसी पौध तैयार कर रहा है जो भविष्य में एआई का इस्तेमाल करके इस देश को विश्व गुरू बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें । यह बात फैक्स लुब्रिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, एलवी कमर्शियों इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एलवी बारढल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के निदेशक प्रवीण और श्रीमती ज्योति बोरा ने महावीर ए आई केंद्र का दौरा करने के उपरांत कहीं। उन्होनें कहा कि यह केन्द्र वाकई में युवाओं को भविष्य की चुनौतियों से लडऩा सिखा रहा। वर्तमान युग में ए आई की बहुत जरूरत है और एआइ से नई नौकरियों का सृजन होगा। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन का ऐसा उम्दा कार्य शुरू करने की बधाई दी और आगे सहयोग का आश्वासन दिया। ्र
संस्था के संरक्षक वीर अजीत पटवा ने बताया कि कृत्रिम ज्ञान को और भी मजबूत किया जाएगा जिससे आने वाले समय में भारत की उन्नति में यह ज्ञान सहायक हो सके और जो कंपनियां कृत्रिम ज्ञान के लिए स्थापित होंगी उन्हें प्रशिक्षित लोग उपलब्ध हो सके। एम आई एस एफ पिछले 6 महीने से अधिक समय से पटेल चौक एस जी एम नगर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रशिक्षण केन्द्र संचालित कर रहा है । इसके साथ साथ साधारण कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र भी चला रहा है। इन दोनों केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से फैक्स लुब्रिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, एलवी कमर्शियों इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एलवी बारढल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुछ कंप्यूटर और लगाने के लिए कंपनी सामाजिक दायित्व के अंतर्गत धन उपलब्ध करवाया है जिसके लिए वह तहे दिल से धन्यवाद करते है।
