
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / Ministry of Jal Shakti द्वारा 8 मार्च से 22 मार्च तक चलाए जा रहे जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जिला फरीदाबाद के तिगांव ब्लॉक के गांव मंधावली में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच बृजेश शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ट्यूबवेल ऑपरेटर, स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्याएं तथा गांव की VWSC (Village Water & Sanitation Committee) के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर Public Health Engineering Department Haryana की ओर से जिला IEC कंसल्टेंट सत्यानारायण नेहरा तथा ब्लॉक तिगांव की BRC सुमन लता और ब्लॉक बल्लभगढ़ की BRC सुमन रानी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल संचयन, और जल की बर्बादी रोकने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव में जल अर्पण से संबंधित सभी गतिविधियां जैसे जल स्रोतों की सफाई, जल गुणवत्ता जागरूकता, जल संरक्षण पर चर्चा तथा सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि जल महोत्सव पखवाड़ा के माध्यम से गांव-गांव में लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
