
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा है कि आज नगर निगम में मेयर पार्षद बने हुए 1 साल हो गया है लेकिन आज तक सीनियर मेयर डिप्टी मेयर फाइनेंस कमेटी भी नहीं बनी हुई है, उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी आज तक पार्षदों को अपने विकास कार्यों की फाइल को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार में लोकतंत्र का मजाक बना हुआ है
भाजपा की सरकार में नगर निगम भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जिसके चलते जिले में विकास कार्य नहीं हो पा रहे है जिसके कारण पार्षद भी अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कर पा रहे हैं | उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में नगर निगम फरीदाबाद को विशेष अनुदान दिया जाता था, जिसके कारण पार्षद अपने अपने क्षेत्र में खूब विकास कार्य करते थे
लेकिन भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार के चलते हुए नगर निगम खोखला हो गया है |
उन्होंने कहा कि 200 करोड़ का घोटाला हुआ लेकिन भाजपा की सरकार में आज तक कार्रवाई नहीं हुई
इससे बड़ा दुर्भाग्य फरीदाबाद की जनता के लिए क्या हो सकता है
