
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज में अध्यात्म का विज्ञान पर विशेष
व्या्ख्यान आयोजित किया गया,जिसमे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रचार्य डॉ
संजीव गुप्ता ने अपने विचारों मे युग मे मानसिक शांति और संतुलित जीवन
के महत्व आध्यात्मिकता और ध्यान के विज्ञान पर विशेष महत्व को समझाने
का प्रयास किया |
कॉलेज के चेयरमैन डॉ देवेंद्र गुप्ता जी और कॉलेज के महासचिव
दिनेश गुप्ता जी के मार्गदर्शन मे सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक कराए
जाते है |आज के इस अवसर पर वक्ता श्रीमती नीरू टुटेजा ( टीजीटी
अँग्रेजी)ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को ध्यान और आध्यात्मिकता के
महत्व के बारे में जानकारी दी।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “अगर हम
शिक्षा को अपना दोस्त बना ले, तो हमें सफल होने से कोई भी नही रोक सकता,
लेकिन शिक्षा के साथ – साथ मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच व आत्मिक
विकास बहुत जरूरी है “उन्होंने कहा कि ध्यान (Meditation) इस तनाव को कम
करने का एक प्रभावी माध्यम है। ध्यान करने से मन शांत होता है, एकाग्रता
बढ़ती है और व्यक्ति अपने लक्ष्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाता
है। उन्होंने बताया कि ध्यान की प्रक्रिया में सबसे पहले शरीर को स्थिर करना
और फिर मन को शांत करना आवश्यक होता है।
श्रीमती नीरू टुटेजा जी ने यह भी बताया कि नियमित ध्यान करने से
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, भावनात्मक संतुलन बना रहता है और
व्यक्ति नकारात्मक विचारों को सकारात्मक सोच में बदलने में सक्षम होता है।
ध्यान से व्यक्ति समस्याओं का सामना अधिक धैर्य और समझदारी से कर
सकता है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी को प्रतिदिन ध्यान करने और आध्यात्मिक
जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, जिससे जीवन में शांति, संतुलन और सफलता
प्राप्त की जा सके। कंप्यूटर विभाग के डॉ विनीत नागपाल जी ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से पूर्ण कराया|
अंत में डॉ. जयपाल ने अतिथि डॉ. नीरू टुटेजा और व्याख्यान में उपस्थित
सभी लोगों का धन्यवाद किया।
