मुकेश वशिष्ठ जी बाप्पा की आरती करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सार्वजनिक श्री गणेश उत्सव गाँधी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन में बड़े धूम धाम से 30 अगस्त से 04 सितम्बर तक मनाया गया . 03 सितम्बर को मुख्य अतिथि विधायिका सीमा त्रिखा एवं मुख्यमंत्री मीडिया कोर्डिनेटर श्री मुकेश वशिष्ट जी ने बाप्पा की आरती एवं भजन में भी भक्त जनों का साथ दिया . विधायिका सीमा त्रिखा एवं मुकेश वशिष्ट जी के साथ विमल खंडेलवाल (जिला संजोयक व्यावसायिक प्रकोष्ठ भा.जा.पा.) ने भी बाप्पा की आरती की एवं भजन में ताली एवं संग गाकर बाप्पा की आराधना की . भजन समाप्त होने के बाद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल द्वारा मुकेश वशिष्ठ को तुलसी भेंट एवं फेटा पहनाकर समान्नित किया एवं मंडल की महिला कार्यकर्ताओ ने विधायिका सीमा त्रिखा को तुलसी भेंट एवं फेटा पहनाकर समान्नित किया .

मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई . यात्रा में भक्त जनों ने ढोल ताशे की धाप पर नाच गा कर एवं गुलाल एक दुसरे को लगाकर बाप्पा को नम आँखों से विदाई दी और बाप्पा से कहा से अगले बरस तू जल्दी आ . बाप्पा की विसर्जन शोभायात्रा गाँधी कॉलोनी उत्सव स्थल से चलकर 5बी 81 पहुची वहा पर सभी भक्तजनों का फूल माला द्वारा आदर सत्कार किया गया एवं सभी के लिए जलपान की वेवस्था भी की गई . इस तेज़ धुप का भी भक्त जनों पर कुछ असर नहीं पड़ा व उन्होंने खूब नाचा एवं बाप्पा के जयघोष लगाए . वहा से चलकर यात्रा 5 नंबर मैन मार्किट के चोक पर पहुची जहा गोपाल जी द्वारा भक्तजनों के लिए खाने का प्रबंध किया गया था . सभी भक्त जनों ने वहा खाना खाया एवं आगे बड चले . आगे चलकर बिजली ऑफिस वाले चोक पर शिव चरण बब्बल द्वारा सभी भक्त जनों को फ्रूटी वितरित की गई . वहा से फिर सब भक्त जन अपनी गाडियों में सवार होकर विसर्जन स्थल तक पहुचे . बाप्पा की आरती के बाद भक्त जनों ने बाप्पा को भावुक होकर विदाई दी एवं विसर्जन स्थल बाप्पा के जयघोष से गूंज उठा .
विसर्जन शोभायत्रा में मंडल के प्रवीन राठोड , रविन्द्र पांचाल , विलास पांचाल , चंद्रशेखर पांचाल , सुधाकर पांचाल , राजेन्द्र पांचाल , विनय पांचाल , यशवंत पांचाल , अनिल , निखिल , हरेन्द्र , शेखेर , तेजस , ओजस , करन , विशाल , श्रावणी , पावनी , तनवी , गायत्री एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे .