
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 8 व 9 अप्रैल की राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है आज एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन सहित अन्य सभी स्टेशनों पर जाकर कर्मचारियों की सभाएं आयोजित कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की ।
हड़ताल की सफलता के लिए हरियाणा फायर विभाग कर्मचारी यूनियन ने चार जत्थो का गठन किया है । आज फायर विभाग के प्रधान राजेंद्र व महासचिव गुलशन भारद्वाज के नेतृत्व में जत्था फरीदाबाद पहुंचा उनके साथ हरियाणा फायर विभाग कर्मचारी यूनियन के नेता जयप्रकाश, अरुण , समे राम, रामपाल, रिंकू कुमार व संतोष भी उपस्थित रहे। फायर कर्मचारीयो की सभाओं में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हरियाणा फायर विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र व महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा सरकार न्याय देने में देरी कर रही है बल्कि शहीद फायर फाइटर भविचंद,रणवीर सिंह को न्याय दिलाने के लिए फायर कर्मचारीयो को आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार का न्याय सामान्य नहीं बल्कि दोयम दर्जे का है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सूरजकुंड में झूला एक्सीडेंट दुर्घटना में मारे गए पुलिस कर्मचारियों को सरकार ने शहीद का दर्जा व एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता राशि परिवार के सदस्य को नौकरी देने की तत्परता से घोषणा की थी लेकिन मुजेसर सेक्टर 24 कालका जी स्टील कंपनी में भयानक आगजनी और विस्फोट में मारे गए पुलिसकर्मी रवि व फायर कर्मी भविचंद एवं रणवीर को शहीद का दर्जा आर्थिक सहायता एक-एक करोड रुपए व परिवार के आश्रितों को नौकरी देने में सरकार देरी कर रही है सरकार का यह व्यवहार न्याय संगत नहीं है। फायर विभाग के प्रधान राजेंद्र ने चेतावनी दी है कि यदि फायर कर्मचारीयो को सरकार ने न्याय नहीं दिया और फायर कर्मचारीयो की मांगों का समाधान नहीं किया तो फायर के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित करने का निर्णय लेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा फायर विभाग कर्मचारी यूनियन नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई है और उनके न्याय उचित मांगों के लिए किए जा रहे आंदोलन का सर्व कर्मचारी संघ व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा समर्थन करता है और सरकार से अपील करता है कि तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद आगजनिक घटना के शहीदों को सम्मान उनके परिवारों को एक-एक करोड रुपए सहायता राशि व नौकरी देकर सरकार न्याय प्रदान करें सरकार ने यदि फायर कर्मचारी की मांगों को पूरा करने में देरी की और फायर कर्मचारीयो का आंदोलन आगे बढ़ा तो पालिका परिषद और निगमो के 50 हजार कर्मचारी भी इस आंदोलन में कूद पड़ेंगे।
कर्मचारी सभाओं को नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य सह सचिव अजय शास्त्री जूनियर इंजीनियर, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नंद ढाकोलिया, फायर विभाग के नेता राकेश शर्मा व सतीश शर्मा लीडिंग फायरमैन ,मेघ श्याम शर्मा हरिदत्त शर्मा, विनय, आदि ने भी सम्बोधित किया।
