
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / आर्य नगर पंजाबी वाड़ा, साबुन कॉलोनी, मिल्क प्लांट रोड, यादव कॉलोनी एरिया के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।
मोहना रोड पर डाली गई बड़ी सीवर लाइन को मिर्जापुर एसटीपी प्लांट से जोड़ने के लिए मुंबई बड़ोदरा एक्सप्रेसवे के नीचे से निकालकर और लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है तेज गति के साथ। आने वाले समय में सिवरेज की समस्या का होगा उचित प्रबंधन,
इस कार्य का निरीक्षण आज माननीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने किया।
इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के पार्षद योगेश शर्मा , जेई विपिन शर्मा, जेई मनोज तेवतिया भी मौजूद थे।
