
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डी. ए. वी.शताब्दी महाविद्यालय में नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम विषय एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।यह आयोजन एंटी ड्रग्स इकाई एवं महाविद्यालय की स्टूडेंट एलुमिनाई एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के मादक पदार्थों एवं नशे के दुष्प्रभाव एवं परिणामों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी अजय शर्मा रहे, शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा वर्ग ही समाज में एक नई क्रांति ला सकता है उसी के हाथ में ही समाज का उत्थान और पतन छुपा होता है।यदि हमने एक स्वच्छ राष्ट्र का निर्माण करना है तो हमे नशे को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने महाविद्यालय की एंटी ड्रग्स इकाई एवं स्टूडेंट एलुमिनाई एसोसिएशन ईकाई को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहने का निर्देश दिया व कार्यक्रम की सराहना करने के साथ साथ विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आवाहन किया।
इस मौके पर डॉक्टर योगेश,डॉक्टर सारिका सैनी,डॉक्टर रेखा शर्मा,सुश्री रेणुका के साथ साथ लगभग 80 छात्र उपस्थित रहे।
