
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय फरीदाबाद में आज श्री हितेश ने सुपरिटेंडेंट के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनका स्थानांतरण रेवाड़ी से फरीदाबाद किया गया है।
श्री हितेश मूल रूप से रेवाड़ी के निवासी हैं। वह वर्ष- 2002 से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभाग में लंबे अनुभव के साथ उन्होंने विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल एवं समस्त स्टाफ ने श्री हितेश का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। श्री हितेश अपनी कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेदारियों के लिए भी जाने जाते हैं।
