
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यथार्थ हॉस्पिटल में बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें अनेक प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ह्यूमन राइट्स की रेखा पवार और निशी गर्ग के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 47 डिग्निटरीज़ को आमंत्रित किया गया था। इनमें कुसुम महाजन जी, जो संचार मंत्रालय से जुड़ी हुई हैं, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट &क्राइम कण्ट्रोल की नेशनल जरनल सेक्रेटरी, भाजपा नेत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं और उन्होंने वर्षों से कई सराहनीय सामाजिक कार्य किए हैं।
इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा सभी महिलाओं को ट्रॉफी, चुनरी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अस्पताल की टीम ने अपने संस्थान की विभिन्न सेवाओं और कार्यों के बारे में भी जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं ने अपने-अपने सामाजिक और रचनात्मक कार्यों के अनुभव भी साझा किए। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम बहुत ही सुंदर और प्रेरणादायक रहा। इसके लिए हम यथार्थ हॉस्पिटल और ह्यूमन राइट्स की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करते हैं। नारी शक्ति को सलाम। आज नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है और हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती रहेगी। नारी है तो सारी सृष्टि है।
