
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लबगढ़ के ऐतिहासिक राजा नाहर सिंह महल में सरकार द्वारा भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा पर्यटन निगम के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पहली बार इस प्रकार का सरकारी स्तर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है, जो प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष साथी श्री संजय भाटिया को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। विधायक ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट अत्यंत सराहनीय है और इसे आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की नीतियां प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीत-संगीत और रंगोत्सव का आनंद लेते हुए सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
ट्यूरिज्म से राजा नाहर सिंह महल मैनेजर रमेश यादव,सुभाष देशवाल,सतीश गोरिया,नरेश राज,राकेश कुमार,देवेंद्र कुमार इनके अलावा चेयरमैन हुक्म सिंह भाटी, मार्किट कमेटी बल्लबगढ़ चेयरमैन संजीव बैंसला,पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, टिपरचंद शर्मा,महिला जिला अध्यक्ष ममता राघव सहित पार्षदगण, बल्लभगढ़ के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर भी होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया ।
