
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा के निगम वार्ड- 3 का दौरा किया । उनके साथ वार्ड से संबंधित अधिकारी, पार्षद रवि भगत तथा जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे। आयुक्त ने वार्डों का विस्तार से निरीक्षण करते हुए चल रहे कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध कब्जा धारकों पर कार्यवाही की जाए, तो गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।
आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वार्ड में मौजूद निगम की खाली पड़ी जमीन की उचित निशानदेही करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी तरह का अतिक्रमण न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड में मौजूद अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान आयुक्त ने सेक्टर 22 , 23 ऑटो पिन,आजाद नगर सहित अन्य कालोनियों के मुख्य मार्गों पार्कों और डिस्पोजलो के साथ पानी के बूस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क, नालियों और सफाई की स्थिति को देखा तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तुरंत उठाने को कहा।
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर में स्वच्छता, अतिक्रमण मुक्त अभियान और अव्यवस्थित निर्माण सामग्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की बेहतरी और जनता की सुविधा के लिए ऐसी निरीक्षण गतिविधियां लगातार चलेंगी। पार्षद रवि भगत ने निगम कमिश्नर का वार्ड- 3 में पहुंचने पर स्वागत किया,इस मौके पर निगम के अधिकारीगण, स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
