
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के तत्वावधान में हरियाणा खेल परिसर, फरीदाबाद में राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह ट्रायल आगामी 17 से 21 मार्च 2026 को उड़ीसा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैम्पियनशिप के संदर्भ में आयोजित की गई।
हरियाणा के विभिन्न जिलों से लगभग 370 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से 98 नए खिलाड़ियों ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना ट्रायल दिया, जो कि राज्य के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
2025 राष्ट्रीय पैरा अथलेटिक प्रतियोगिता चेन्नई में हरियाणा प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बना lट्रायल में खिलाड़ियों ने अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमों के अनुसार संपन्न की गई।
इस मौक़े पर पैरा स्पोर्ट्स के संरक्षक खेल उपनिदेशक गिर्राज सिंह, संस्था के महासचिव ज्योति कुमार, पवन अधाना, नरसीराम, सुरेंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंधवानी उपस्थित रहे l वरिष्ठ कोच धर्मेंदर, अनिल यादव, वीरेंदर, मनोज, डॉक्टर रमेश चंद, सोनिया, सलोनी, जूही, वर्षा, रुकसाना ने ट्रायल को सफल बनाने में सहयोग दिया l
अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में कंचन लखानी, तक चंद ,अंकुर धामा, पूजा यादव ने ट्रायल में हिस्सा लेगी l
महासचिव ज्योति छाबड़ा ने बताया की आरती सिंह राव, अध्यक्ष पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने सन्देश के माध्यम से सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनायें दी l
