
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन-292 की त्रिमूर्ति प्रदेश प्रधान इकबाल सिंह चंदाना, प्रदेश महासचिव यशपाल देशवाल व प्रदेश चीफ ऑर्गनाइज़र विनोद शर्मा के कुशल नेतृत्व एवम आव्हान पर कर्मचारियों दवारा जारी आन्दोलनों में प्रादेशिक कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने व ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के विरोध सहित तमाम 14 सूत्रीय माँगों को लेकर फरीदाबाद सर्कल के कर्मचारियों ने सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की अगुआई में बीके चौक पर एकत्रित होकर बाजारों के रास्ते मशाल जुलूस यात्रा पूरे जोर शोर के साथ निकाली ।
चारों ज़ोनों के यूनिट प्रधानों सुनील चौहान, मुकेश शर्मा, मदनगोपाल शर्मा व यूनिट सचिवों रविदत्त शर्मा, सत्यवान लोहचब, सुरेन्दर कौशिक, मुकेश धतीर की देखरेख में मशाल जुलूस यात्रा भारी विरोध और प्रदर्शन के साथ शुरू होकर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई । सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के हितों का हनन व अनदेखी कर रही है, जबकि प्रदेश का बिजली कर्मचारी एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनरतले पिछले कई दौर के सफल आंदोलनों को करते हुए अपनी जायज माँगों में ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के निरस्तीकरण करने, जोखिम भत्ता देने, फ्री कैशलेस मेडिकल देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, साल 2017 के सुप्रीम कोर्ट दवारा जारी आदेशों में कच्चे कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतनमान देने, राइट टू सर्विस एक्ट रद्द करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, एक्सग्रेसिया पोलिसी को बिना किसी शर्त लागू करने, विभाग में रिस्टक्चरिंग के आधार पर नये पदों का सृजन करने आदि सहित तमाम अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश का बिजली कर्मचारी आंदोलनरत है ।
इसी कड़ी में बिजली कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप बादशाह चौक से लेकर नीलम चौक से होते हुए बाजारों के रास्ते भारी दलबल के साथ मशाल जुलूस यात्रा को निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल मशाल जलाकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की ।
