
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / गाँव दयालपुर में 21 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व हिंदू सम्मेलन का सुंदर आयोजन किया गयाl जिसमें 20 बार वृष्टियज्ञ की ख्याति प्राप्त स्वामी विश्वानंद जी ब्रह्मा के रूप में उपस्थित रहे।
डॉक्टर जगदीश जी (बालाजी कॉलेज के संचालक) व पवन मलिक जी (जे .सी .बोस यूनिवर्सिटी मे प्रोफेसर के पद पर कार्यरत )ने समाज को दिशा प्रदान करने के लिए अपना वक्तव्य दिया l स्वामी सुरेंद्र जी ने भी आशीर्वचन देकर यज्ञ प्रेमियों व हिंदू समाज को अनुगृहीत किया ।यह सारा कार्यक्रम पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा में वहाँ के स्थानीय महंत गोमती दास जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ
य़ह कार्यक्रम हमारे प्रयास सामाजिक संगठन व यज्ञ योग सेवा संस्था के माध्यम से आयोजित किया गया
