
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व इको वन के जनक बी.आर. भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट की स्थापना उद्योगों के लिए एक सिंगल विंडो जैसी प्रभावी व्यवस्था साबित होगी, जिससे अनुमतियों और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
भाटिया ने ग्रीन हाइड्रोजन नीति, रूफटॉप सोलर योजना और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया। उनके अनुसार यह बजट निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन बढ़ाने और औद्योगिक शहरों को नई पहचान देने में सहायक होगा। उन्होंने इसे “दूरदर्शी, हरित और उद्योग हितैषी” बजट करार दिया।
