
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया,
बल्लबगढ़ की जनता कॉलोनी में खुशी की लहर, हरियाणा सरकार ने किया सिद्ध आमजन,श्रमिक और कम आए वाले वर्ग के लोगों का रखती है ख्याल, नगर निगम ने इस मामले में कमेटी का किया गठन विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता कॉलोनी में लगभग 40 से ज्यादा साल पूर्व सरकार द्वारा श्रमिक एवं कमजोर आय वर्ग के परिवारों को आवंटित किए गए लगभग 1640 आवासों से संबंधित मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इस पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की ओर से सकारात्मक जवाब देते पात्र मकान मालिकों को उनका मालिकाना हक देने की जानकारी सदन में दी। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने विधानसभा में आमजन के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और नागरिक हितों को सर्वोपरि रखने की सोच इस निर्णय में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार सदैव गरीब एवं श्रमिक वर्ग के परिवारों को स्थायित्व और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध रही है।
उन्होंने बताया कि समय के साथ विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई लाभार्थी निर्धारित समयावधि में अपनी किस्तों का भुगतान पूर्ण नहीं कर सके। ऐसे सभी लाभार्थियों को राहत देते हुए जिन लोगों ने अपनी समस्त किस्तों का भुगतान कर दिया है, उनकी रजिस्ट्री नियमानुसार कराई जाएगी, जिससे उन्हें विधिक स्वामित्व का अधिकार सुनिश्चित हो सके।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी कि इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिन लाभार्थियों की किस्तें लंबित हैं, उन्हें एकमुश्त भुगतान का अवसर दिया जाएगा तथा सरकार की ओर से ब्याज माफी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह निर्णय नागरिकों पर आर्थिक भार कम करने और उन्हें कानूनी सुरक्षा एवं स्वामित्व का विश्वास देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर इस विषय में एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है, जो शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी ।
स्थानीय पार्षद रवि भगत एवं जनता कॉलोनी के निवासियों ने इस निर्णय पर विधायक मूलचंद शर्मा और हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पार्षद महेश गोयल,पार्षद योगेश शर्मा,पारस जैन,कार्तिक वशिष्ठ,चमन भाटिया,चन्दर सिंह,शैली बब्बर,नरेश सलूजा,राजू,पवन,किशन लाल,बसंत,सुरेंद्र,आशाराम,विनोद सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे
