
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / द रिसॉर्ट, सेक्टर-75, फरीदाबाद की पूर्व गठित आरडब्ल्यूए को हरियाणा इंडस्ट्रीज़ रजिस्ट्रार द्वारा तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इस अवधि के दौरान सोसायटी का कार्यभार नियुक्त प्रशासक द्वारा दो कार्यकालों में विधिवत रूप से संभाला गया, जिससे सोसायटी का संचालन सुचारु रूप से चलता रहा।
वर्तमान प्रशासक एवं रिटर्निंग ऑफिसर सीडीआर सत्यवीर सिंह ने नई आरडब्ल्यूए के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिवत तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न करवाए। चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पन्न हुए।
निम्नलिखित पदाधिकारियों को नई आरडब्ल्यूए के रूप में चुना गया है :–
अध्यक्ष : श्री दलीप सिंह चौहान , उपाध्यक्ष : श्री रविंदर शर्मा , सचिव : श्री वरुण सुखीजा ,
संयुक्त सचिव : श्रीमती बबीता , कोषाध्यक्ष : श्री नवीन कुमार वशिष्ठ ।
द रिसॉर्ट के समस्त निवासी Cdr. सत्यवीर सिंह (प्रशासक एवं रिटर्निंग ऑफिसर) का सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
नई आरडब्ल्यूए ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करते हुए यह संकल्प लिया है कि आगामी एक वर्ष के भीतर सोसायटी में स्पष्ट एवं सकारात्मक परिवर्तन लाए जाएंगे। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री दलीप सिंह चौहान ने अपने समस्त सहयोगियों के साथ यह संकल्प लिया है कि आने वाले एक वर्ष में द रिसॉर्ट को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाकर पूरे फरीदाबाद की सर्वश्रेष्ठ सोसायटी बनाया जाएगा।
अध्यक्ष श्री दलीप सिंह चौहान एवं उनकी टीम ने यह भी आश्वासन दिया कि सभी निवासीगणों के सहयोग एवं आशीर्वाद से सोसायटी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा रिसॉर्ट के सुनहरे भविष्य के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। ओर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सोसायटी के निवासियों ने एकजुट होकर, अपनी मजबूत सोच एवं समझदारी का परिचय देते हुए भारी बहुमत से विजई बनाया है उसी प्रकार अब उनकी ओर उनकी टीम के सदस्यों की ओर ज्यादा जिम्मेदारी बन जाती है जिसोर्ट की सेवा करने की ओर इस ऐतिहासिक जनसमर्थन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सोसायटी का आने वाला भविष्य निवासियों की एकता, जागरूकता और सकारात्मक सोच पर आधारित है।
