
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एकादशी के पर्व पर आज एक निशान मेरा भी, 5100 निशानों के साथ श्री श्याम रथ यात्रा बल्लबगढ़ दशहरा मैदान से चलकर खाटू श्याम जी मंदिर सेक्टर- 3 पहुंची है, दशहरा मैदान बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और आयोजकों और भक्तजनों को बधाई दी।। इस मौके पर श्री श्याम सेवा परिवार सेक्टर- 3, श्री खाटू श्याम जी मंदिर प्रधान श्री कैलाश शर्मा और उनकी समस्त पदाधिकारी की टीम मौके पर मौजूद रही।
इस मौके पर पार्षद महेश गोयल, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, निशांत खट्टर,राजन छाबड़ा,राजेश महेश्वरी, अमित शर्मा,मनीष अत्रि, श्रवण कुमार, मधु सूदन मटोलिया सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
