
सृष्टि अपने पिता जी के साथ मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल एवं सचिव चिंतामणि को तिरंगे देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित किए गए गणपति उत्सव में नन्ही सृष्टि गुलाटी द्वारा 50 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। फरीदाबाद में महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी गणपति उत्सव पूरे उत्साह, हर्ष , उमंग ओर जोश के साथ मनाया जा रहा है । 5 दिन तक चलने वाले गणपति उत्सव का आज शुभारंभ किया गया । संध्या आरती के बाद फरीदाबाद की रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी द्वारा गणपति स्थल पर अपने माता पिता के साथ मिलकर 50 राष्ट्रीय ध्वज वितरीत किए गए। सृष्टि गुलाटी डी.सी.मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा में पहली कक्षा की छात्रा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र मित्र मंडल की पूरी टीम , राजेन्द्र पांचाल , अक्षय , चिंतामणि , रविकांत गोस्वामी , रविन्द्र पांचाल , संतराम , अनिल , विनय, तेजस, ओजस, किरन, करन शर्मा , प्रवीन राठौर , प्रिया गुलाटी, प्रवीन गुलाटी के साथ भक्तगण आदि सभी उपस्थित रहे । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे इस गणपति उत्सव में गणपति जी का पांडाल भी तिरंगे के रंग में सजाया गया है। यह पहला मौका है जब इस गणपती उत्सव में किसी भी बच्चे अथ्वा छोटी सी बेटी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्य किया गया। उपस्थित जन समूह ने इस नेक,अनोखे ओर देशभक्ति के कार्य की प्रशंसा की। इसके फलस्वरूप महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से नन्ही सृष्टि को सम्मानित किया गया । सम्मान सवरूप सृष्टि गुलाटी को राजेन्द्र पांचाल के द्वारा एक पटका ओर तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया । सृष्टि गुलाटी तिरंगा वितरण अभियान अभी भी लगातार जारी है। इससे पहले सृष्टि द्वारा 11 से 15 अगस्त 2022 तक 6000 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। सभी को सृष्टि गुलाटीके वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताया गया साथ ही समाज सेवा के कार्य के बारे भी बताया गया
