
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के मार्केटिंग विभाग ने “मार्केटिंग में सफल करियर बनाना: टिप्स और रणनीति” नामक एक करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप की मुख्य वक्ता पूजा और प्राची रहीं, जिन्होंने मार्केटिंग क्षेत्र में करियर के विकल्पों और पेशेवर विकास के लिए करियर कोर्सेज के बारे में जानकारी दी। इस वर्कशॉप का उद्देश्य मार्केटिंग में रुचि रखने वाले छात्रों को एक सफल करियर बनाने के लिए व्यावहारिक टिप्स और रणनीतियों के साथ मार्गदर्शन करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नरेंद्र कुमार, कार्यवाहक प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में किया गया | प्राचार्य ने वर्कशॉप की संयोजिका डॉ. सोनिया नरुला की इस सफल आयोजन के लिए सराहना की। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. सुरभि, पल्लवी यादव, रश्मि रतुरी, रवींद्र कौर, और नेहा कुमारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन ने छात्रों को अपनी मार्केटिंग कौशल और करियर संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की, और उन्हें उद्योग में विकास के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
