
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद “हॉकी के जादूगर” की याद में उनके जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में मनाया जाता है l प्राचार्य जी ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए उनकी उपलब्धियों से महाविद्यालय के खिलाड़ियों को अवगत कराया और बताया की वर्ष 1928 ,1932 और 1936 में मेजर ध्यानचंद जी ने ओलंपिक में भारत को लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाकर भारत का नाम गौरवान्वित किया था l प्राचार्य ने बताया कि हमारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को खेलो और खेल की भावना से परिचित कराना और खेलों के प्रति आमजन का ध्यान आकर्षित करना है l प्राचार्य जी ने खिलाड़ियों को इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम “एक समावेशी और स्वस्थ समाज के लिए खेल” के बारे में बताते हुए कहा कि खेल हमारे तन और मन को तो स्वस्थ करता ही है उसके साथ साथ यह किसी भी राष्ट्र को विश्व में सम्मान दिलाने का भी कार्य करता है, और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की अपील करते हुऐ बताया कि पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल जो अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ का ही बी.ए तृतीय वर्ष का छात्र है, का उदाहरण देते हुए बताया कि खेल किस प्रकार से आपको कामयाबी के शिखर तक ले जाने का कार्य करते हैं l इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल संयोजक डॉ. के.एल कौशिक, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ. नरेश कामरा, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ.रामचंद्र, डॉ गीता गुप्ता व महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ.जगबीर सिंह व श्री मोहित हुड्डा उपस्थित रहे l महाविद्यालय प्राचार्य जी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शरीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी l
