
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद में 18/02/2026 से 20/02/2026 तक तीन दिवसीय इंट्रा-क्लास खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो खेल शामिल थे।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीनू दुआ के संरक्षण और शारीरिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती संगीता अदलखा एवं श्रीमती किरन खटाना के मार्गदर्शन में हुआ।
पहले दिन वॉलीबॉल मैच आयोजित किए गए जिसमें प्रथम स्थान दीपू की कप्तानी में उनकी टीम ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान साधना की कप्तानी में उनकी टीम एवं तृतीय स्थान चंचल की कप्तानी में उनकी टीम ने प्राप्त किया।
दूसरे दिन बास्केटबॉल मैच खेले गए और तीसरे दिन प्रातःकाल बास्केटबॉल का फाइनल मैच संपन्न हुआ, जिसमें
प्रथम स्थान अंजली और उसकी टीम, द्वितीय स्थान गुंजन और उसकी टीम एवं तृतीय स्थान मानवी और उसकी टीम ने अपने नाम किया।
इसके बाद खो-खो की टीमों की धमाकेदार पारी खेल समापन की ओर बढ़े जिसमें प्रथम स्थान साधना और उसकी टीम, द्वितीय स्थान सोनल और उसकी टीम एवं तृतीय स्थान दृष्टि और उसकी टीम ने अपने नाम किया।
संपूर्ण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में कोच श्रीमान राहुल मावी और श्रीमान लवकुश भड़ाना का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
लगभग 500 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत ऊर्जावान और सफल रहा।
दिनांक 21-02-2026 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के (एमडीईएस अध्यक्ष) डॉ आनंद मेहता एवं (स्व-वित निदेशक) शुभ मेहता, प्राचार्या डॉ मीनू दुआ तथा पूर्व प्राचार्या डॉ मंजू दुआ उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।
