
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बॉर कॉऊसिंल आफ पंजाब एण्ड हरियाणा के चुनाव में सदस्य के रूप में चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी अधाना के समर्थन में आज सेक्टर-11 राजस्थान भवन में अधिवक्ता सौराज अधाना के टीम ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने हाथ उठाकर जेपी अधाना को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
सौराज अधाना के टाम ने सबसे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर जेपी अधाना का पुष गुच्छा भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर सौराज अधाना ने कहा कि जेपी अधाना एक अनुभवी,ईमानदार और नेकदिल इंसान है जिन्होनें हमेशा वकीलों के हकों के लिए आवाज उठाई है। इसके अलावा जेपी अधाना हमेशा वकीलों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे है। सौराज अधाना ने कहा कि हम सभी को आने वाली 17 मार्चा को अपना एक एक वोट देकर इन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है जिससे यह हमारे सुनहरे भविष्य के सपने को पूरा करेंगें।
इस अवसर पर जेपी अधाना ने कहा कि आप सभी लोगों का आर्शीवाद और प्यार ही मेरी ताकत है। में आपकों आश्वासन देता हुं कि विजयी होने पर आपकों कोई समस्या नही आने दुगां और आपकी छोटी से छोटी जायज मांग पूरा करने में आपना जोर लगा दूगां। इस मौके पर प्रधान राजेश बैंसला,जीएस अवाना,एमपी नागर,सचिव टीका डागर सहित कई वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे।
