
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फरीदाबाद के सेक्टर 69 IMT क्षेत्र में अवैध रूप से जींस कपड़े की धुलाई व रँगाई करने के लिए फैक्ट्री चलाई जा रही है जहाँ पर जींस के कपड़े की रंगाई व धुलाई में उपयोग किये जाने वाले कैमिकल व गंदे पानी को बिना ETP के सीवर में छोड दिया जाता है। जिससे प्रदूषण को बढ़ रहा है।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री विकास कुमार JEE प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ की टीम के साथ सेक्टर 69 IMT के प्लॉट न 905 के साथ वाले प्लॉट का निरीक्षण किया गया। पूछताछ पर पाया कि जमीन रोहताश निवासी गांव चंदावली की है। निरीक्षण के दौरान फॅक्टरी में जींस की पेंट रँगाई व धुलाई का कार्य चल रहा था। इस फॅक्टरी को श्री बाला जी प्रोसेस के नाम से संतोष नामक व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जींस फॅक्टरी में उपयोग किये जा रहे कैमिकल व निकलने वाले गंदे पानी को बिना किसी ट्रीटमेंट प्लांट के सीधा सीवरेज में डाला जा रहा था।
टीम द्वारा वैध अनुमति पेश करने बारे कहा लेकिन कोई वैध अनुमति पेश नही कर सके। मौका पर प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा निकलने वाले गन्दे पानी का एक सैम्पल लिया गया जिसे परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। बिना अनुमति के बायलर आदि उपयोग में लाने व बिना किसी अनुमति के फॅक्टरी चलाने पर यूनिट को बंद करने के लिए क्लोजर रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेजी जाएगी।
इसी बीच फॅक्टरी में बिजली चोरी का अंदेशा होने पर बिजली विभाग की टीम को मौका पर बुलाया गया। श्री अमित JE ने बतलाया कि इस फॅक्टरी में 49 किलोवाट का LT मीटर लगा हुआ हैजो अंडर लोड पाया गया है। निरीक्षण पर बिजली चोरी नही पाई गई।
