
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओल्ड फरीदाबाद मार्केट क्षेत्र में एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़का ट्रैक्टर चलाकर कूड़ा उठाने का कार्य करता देखा गया। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत गंभीर विषय है, क्योंकि नाबालिग के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना संभव नहीं है।
स्थानीय नागरिकों / दुकानदारो ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग एवं नगर निगम प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे बच्चे सहित अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
जनता ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
