
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / श्री राधा सर्वेश्वर मंदिर में महंत मुनिराज जी की अध्यक्षता में समस्त बृजवासियों के द्वारा एवं रसिक जनों के द्वारा बहुत सुंदर फूलों की होली का आयोजन 22 फरवरी 2026 रविवार को किया जा रहा है , जिसमें सभी होली के रसिया गाए जाएंगे और सुंदर झांकियौं का भी दर्शन होगा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उसमें पधारेंगे | आपसे भी निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में पधार करके फूलों की होली का आनंद प्राप्त करें और सुंदर-सुंदर झांकियां के दर्शन करें | समय दोपहर 1:00 बजे से हरि इच्छा तक चलेगा उसके बाद भंडारा भी होगा |
श्री राधा सर्वेश्वर मंदिर 5-एल 93 ए , निवेदक महंत मुनिराज जी महाराज एवं मंदिर के सभी सेवक आपसे निवेदन जरूर जरूर परिवार सहित पधारें
