
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्राइम ऑटोमोबाइल्स ने एनआईटी-5 स्थित अपने नए महिंद्रा शोरूम में ग्राहक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्राहकों व उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर बड़े आनन्द का अनुभव किया।
ग्राहकों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं रखी गई जिसमें ग्राहकों के परिवारों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपहार जीते। *स्वागत भाषण में, सीईओ दीपांकर चटर्जी ने महिंद्रा वाहनों के प्रति अपने प्रेम को साझा करने वाले ग्राहकों के समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि ग्राहक उनके लिए देवता के समान है। ग्राहकों के अटूट प्यार और विश्वास की वजह से ही प्राइम महिन्द्रा का नाम पूरे एनसीआर में मशहूर है और यही कारण है कि उनके ग्राहकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ग्राहकों के इस अटूट प्यार को वे कभी टूटने नहीं देगें और समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर ग्राहकों से बेहतर तालमेल बनाकर चलेगें।
सीईओ दीपांकर चटर्जी ने ग्राहकों को कम्पनी की भावी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत से जानकारी दी और उनसे सुझाव भी मांगे। श्री चटर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार ग्रुप की एक इकाई, प्राइम ऑटोमोबाइल्स, सात ग्राहक बिक्री और सेवा केंद्रों के व्यापक नेटवर्क का गौरव प्राप्त करती है।
कार्यक्रम का समापन के बाद स्वादिष्ट जलपान का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राइम ऑटोमोबाइल्स के वरिष्ठ अधिकारी और पूरी टीम उपस्थित थी, जो ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
