
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक द्वारा एचएसवीपी से एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों के अलॉटियों को आ रही समस्याओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एचएसवीपी के सभी जोनल एडमिनिस्ट्रेटर को पत्र जारी कर उनके-अपने कार्यालयों में विशेष समाधान कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि एचएसवीपी द्वारा एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों से संबंधित अलॉटियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जोनल एडमिनिस्ट्रेटर अपने-अपने जोन में दिनांक 19, दिसंबर- फरवरी को अपने कार्यालय परिसर में विशेष समाधान कैंप का आयोजन करें। उक्त कैंप में संबंधित एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर एवं एचएसआईआईडीसी के एस्टेट मैनेजर उपस्थित रहेंगे, ताकि अलॉटियों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
एचएसवीपी द्वारा एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों के अलॉटियों को आ रही समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 19 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक HSVP ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-12, फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष समाधान कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप विशेष रूप से उन इंडस्ट्रियल प्लॉट के अलॉटियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्हें HSVP एवं HSIIDC से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे सभी अलॉटियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं।
