
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अंग्रेजी विभाग ने माननीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र
गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता तथा महाविद्यालय के एक्टिंग प्राचार्य डॉ.
संजीव कुमार गुप्ता के दक्ष मार्गदर्शन में एक उत्कृष्ट अतिथि व्याख्यान का
आयोजन किया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मणाव रचना इंटरनेशनल
इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद से सेवानिवृत्त प्रोफेसर ज्योति शर्मा
ने “भारतीय डायस्पोरा उपन्यास” विषय पर अपनी विद्वतापूर्ण व्याख्यान दी।
यह कार्यक्रम छात्रों को समकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियों से परिचित कराने के
उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
प्रोफेसर ज्योति शर्मा, जो पोस्टकोलोनियल साहित्य की विशेषज्ञ हैं, ने अपने
व्याख्यान में सलमान रश्दी, झंपा लाहिरी और विक्रम सेठ जैसे प्रमुख लेखकों के
उपन्यासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रवास की चुनौतियों, पहचान के
संकट और सांस्कृतिक संकरता जैसी महत्वपूर्ण थीम्स को उजागर किया, जो
वैश्वीकरण के दौर में भारतीय लेखन को आकार दे रही हैं। छात्रों ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया और इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में अपने सभी संदेह स्पष्ट किए, जिससे
व्याख्यान और अधिक प्रभावी बना।
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ का अंग्रेजी विभाग छात्रों को अंग्रेजी साहित्य के प्रति
जागरूक करने के लिए लगातार ऐसे उच्चस्तरीय व्याख्यान आयोजित करता
रहता है। ये कार्यक्रम न केवल साहित्यिक ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि छात्रों में
आलोचनात्मक सोच और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक
सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सारिका कांजलिया ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि डॉ.
इनायत चौधरी और मिस्टर सुभाष ने लॉजिस्टिक्स प्रबंधन तथा प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन कर सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन कॉलेज की साहित्यिक
गतिविधियों की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।
