
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा सरकार के राजस्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नेहरू ग्राऊड लोहा मंडी के व्यापारी इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे है क्योकि उनकी सुनने वाला कोई नहीं। लेकिन आज व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया और वह लोहा मंडी में एकजुटता दिखाते हुए एकत्रित हुए और विरोधस्वरूप अपने काम बंद कर दिए। व्यापारियों को शांत कराने पुलिस पहुंची और उन्हें शांत कराया। इस मौके पर कुछ व्यपारियों ने निगम अधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई।
इस अवसर पर फरीदाबाद आयरन एण्ड स्टील टेड्स एसोसिएशन के प्रधान सीपी कालरा ने बताया कि हम हमेशा विकास के पक्षधर रहे है लेकिन यदि विकास हमारी रोजी रोटी को खत्म करके किया जाएगा तो हम चुप कैसे बैठ सकते है। हमे रोजाना परेशान किया जा रहा है कभी अतिक्रमण के नाम पर तो कभी राजनीति के नाम पर। उन्होनें बताया कि लोहा मंडी में जो सडक़े बनाई जा रही है उसके दोनों और खुदाई की जा रही है जबकि होता ऐसा कि कि एक तरफ का काम पूरा होने पर ही दूसरी तरफ को छेड़ा जाए। सीपी कालरा ने बताया कि हमने इसका एक लिखित पत्र मुख्यमंत्री को भी दिया था जहां से उन्होनें मार्क करके भेजा था कि व्यापारियों की बात सुनी जाए इसके बावजूद अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।
एसोसिएशन के उपप्रधान मुकेश बंसल ने कहा कि हम लोहा व्यापारी जोकि नेहरू ग्राउण्ड में अपना लोहे का कारोबार पिछले 55 वर्षों से करते आ रहे है तथा हमारी मार्किट एक कर्मिशयल मार्किट है इसलिए इसमे कार्य करना उचित है, नेहरू ग्राउण्ड लोहा मण्डी फरीदाबाद की तमाम उधौगिक ईकाईयों को माल सप्लाई करते है और नेहरू ग्राउण्ड लोहा मण्डी नोर्थ इडिंया की सबसे बड़ी लोहा मण्डी विकसित हुई है । जो कि सारे स्टॉक यार्ड जैसे टाटा, स्टील एथोर्टी (सैल) जेएसडब्लूऔर वीएसपी सब सारे स्टॉक यार्ड यहां पर स्थित है। हमारे बाजार में तकरीबन 500 दुकानदार तथा 2000 लेबर और 500 कर्मचारी जोकि दुकानो पे तथा गाडियों के ड्राईवर इत्यादि है । हमारे इस बाजार से तकरीबन 5000 परिवार पल रहे है मुकेश बंसल ने बताया कि हमने किसी प्रकार अतिक्रमण नही किया हुआ है हम अपनी दुकानो के अन्दर माल रखकर बेच – खरीद रहे है।
कुछ व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम हमारे पीछे हाथ धोकर पीछे पड़ा हुआ है,जबकि यहां के सीवर कई वर्षो से भरे पड़े है पार्को को हालत दयनीय है,कोई भी अधिकारी यहां झांका तक नहीं व्यापारियों की सुध लेने। इस मौके पर प्रधान सीपी कालरा,उपप्रधान मुकेश बंसल,महासचिव राकेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष रिन्कू बसंल,सहसचिव देवेन्द्र गर्ग,कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता,अंकुर गोयल,भारत कालरा,बीएस देशवाल,सूयांश लोहिया व विवेक बंसल,रजनीश देवड़ा व वाईडी मेहता जी उपसिथत थे।
