
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बुजुर्गो को सहारा देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज फिर दो बेसहारा वृद्वों को आश्रम में सहारा देकर ना केवल सामाजिक कार्य किया है ब्लकि दो अनमोल जिन्दगी को भी बचाया है।
समिति के संचालक कृष्ण लाल बजाज को एबुलैंस डाईवर पप्पू ने फोन पर सूचना दी कि दो वृद्व बीके अस्पताल गेट के पास लावारिस और दयनीय हालत में बैठे है। कृष्ण लाल बजाज बिना समय गंवाए अपनी टीमं जिसमें श्रीमति किरन बजाज,कोमल बजाज व अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुचें और तुरंत उन्हें उठाकर वृद्वाश्रम में लेकर आए और खानपान दिया। पूछताछ करने पर एक वृद्व ने अपना नाम सुरेश पुत्र मथुरा सिंह उम्र 56 वर्ष इसके अलावा दूसरे ने सुरेन्द्र सिंह पुत्र सूरत सिंह उम्र 79 वर्ष बताया। कृष्ण लाल बजाज ने बुजुर्गो को आश्वासन दिया कि जब तक चाहे वह आश्रम में रह सकते है और उनके खाने और पहनने की भी व्यवस्था की जाएगी।
कृष्ण लाल बजाज ने बताया कि बुजुर्गो के बारे में लिखित सूचना एक नंबर कोतवाली पुलिस में दे दी जाएगी
